नकवी बेस्ट एडीटर, उमाशंकर सिंह सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर
पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले आईएनबीए (इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड) के तहत टीवी टुडे नेटवर्क ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर कमर वहीद नकवी को सर्वश्रेष्ठ एडीटर इन चीफ का सम्मान दिया गया है। एनडीटीवी के हिस्से में चार अवार्ड आए हैं। दिल्ली के इंटरकांटिनेंटल होटल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एनडीटीवी के एमडी डॉ. प्रणय रॉय को हॉल ऑफ फेम फॉर लाइफ टाइम कनट्रीब्यूशन अवार्ड से नवाजा गया। इसी के साथ एनडीटीवी 24x7 की संपादक बरखा दत्ता को बेस्ट एडिटर (अग्रेंजी) का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा एंकर पंकज पचौरी को बेस्ट न्यूज शो का पुरस्कार और संवाददाता उमाशंकर सिंह को बेस्ट हिन्दी रिपोर्टर का पुरस्कार दिया गया है। पंकज एनडीटीवी इंडिया पर 'हम लोग' नाम का कार्यक्रम पेश करते हैं। दीप्ति सचदेवा को यंग प्रोफेश्नल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हिंदी और अंग्रेजी न्यूज चैनलों के लिए 11 श्रेणी में नॉमिनेशन मांगे गए थे। इनमें कुल 44 मीडियाकर्मी नॉमिनेट हुए थे। अवार्ड समारोह का आयोजन एक्सचेंज4मीडिया की तरफ से किया गया था।
एनडीटीवी के खाते में चार आईएनबीए अवार्डक़मर वहीद नकवी, आज तक, बेस्ट एडिटर इन चीफ,हिंदी
उमाशंकर सिंह, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज़ रिपोर्टर ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : मंदिर इन पाकिस्तान
पंकज पचौरी, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज़ शो होस्ट ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : हमलोग
बरखा दत्त, एनडीटीवी 24X7, बेस्ट एडिटर इन चीफ, अंग्रेज़ी
शिवपूजन झा, न्यूज़ एक्स, न्यूज़ रिपोर्टर ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : कोसी द रिवर अनटेमड
खुशदीप सहगल, जी न्यूज़, कार्यक्रम : वोट का अग्निपथ
चेतन शर्मा, जी न्यूज़, बिजनेस न्यूज़ एंकर ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : द अपॉइंटमेंट विद मोदी
करण थापर, सीएनबीसी टीवी 18, न्यूज़ शो होस्ट ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : अरुण जेटली इंटरव्यू
मिनी मेनन, यूटीवी बिजनेस, बिजनेस न्यूज़ एंकर ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : मिनीज शोरील
प्रणव रॉय, एनडीटीवी, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, 2009
जीके कृष्णन, आज तक, बेस्ट सीईओ ऑफ़ द इयर
रजत शर्मा, इंडिया टीवी, बेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ द इय़र
दीप्ति सचदेवा, एनडीटीवी इंडिया, यंग प्रोफेशनल ऑफ़ द इयर, कार्यक्रम : एनडीटीवी एक्सपोज, एम्स कैंटीन
सबने माना नकवी का लोहाबेस्ट एडीटर इन चीफ अवार्ड से नवाजे गए टीवी टुडे नेटवर्क ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर कमर वहीद नकवी 1995 में टीवी टुडे नेटवर्क ग्रुप से जुड़े थे। खास बात यह है कि चैनल का नाम आज तक नकवी का ही दिया हुआ है। देश के नंबर वन न्यूज नेटवर्क टीवी टुडे के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ जी कृष्णन को इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स में इस साल सर्वश्रेष्ठ सीईओ का पुरस्कार दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में जी कृष्णन बेहद जाना-पहचाना नाम है। वह इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक हैं। वह हाल ही में बनाई गई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सेल्फ रेग्यूलेट्री बॉडी एनबीए के अध्यक्ष भी हैं।
भोपाल। दिल्ली से प्रकशित साहित्यिक पत्रिका कथादेश के संपादक हरिनारायण को पं. बृजलाल द्विवेदी अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई है। सम्मान समिति के सदस्य संजय द्विवेदी ने बताया कि हिन्दी की स्वस्थ साहित्यिक पत्रकारिता को सम्मानित एवं रेखांकित करने के मकसद से इस सम्मान की शुरुआत की गई है। इसके तहत संपादक को 11 हजार रूपये, शाल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न और सम्मान पत्र दिया जाता है। मार्च 1948 में जन्मे हरिनारायण 1980 से कथादेश का संपादन कर रहे हैं। वह हंस, विकासशील भारत, रूप कंचन के संपादन से भी जुड़े रहे हैं। साल 2008 के लिए हरिनारायण का चयन पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया। इसमें नवनीत के संपादक विश्वनाथ सचदेव (मुंबई), सप्रे संग्रहालय, भोपाल के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर, छत्तीसगढ़ हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक रमेश नैयर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति सच्चिदानंद जोशी, साहित्य अकादमी के सदस्य गिरीश पंकज (रायपुर) शामिल थे। इससे पहलेयह सम्मान वीणा(इंदौर) के संपादक डॉ. श्यामसुंदर व्यास और दस्तावेज (गोरखपुर) के संपादक डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को दिया जा चुका है।
आकाशवाणी लखनऊ को यूनिसेफ अवार्ड
नई दिल्ली। कूड़ा बीनने वालों और बेघर बच्चों की उम्मीदों और सपनों पर आकाशवाणी लखनऊ के एक प्रसारण को इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस डे ऑफ ब्रॉडकास्टिंग (आईसीडीबी) के क्षेत्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड बच्चों की अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ की तरफ से दिया जाता है। साल 2009 के आईसीडीबी अवार्ड्स का ऎलान 10 नवंबर को न्यूयार्क में किया जाएगा। यूनिसेफ यह अवार्ड हर साल रेडियो और टेलीविजन ब्रॉडकास्टरों को देता है।