
-अरुणा शर्मा
दूरदर्शन की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भारत के सबसे बड़े सूचना, समाचार, संस्कार और मनोरंजन कार्यक्रमों के अलावा करोड़ों लोगों का भरोसा हासिल करने वाले इस माध्यम की पहुंच गांव-गांव में है। शायद ही कोई मीडिया चैनल इसके मुकाबले खड़ा रह सके। दूरदर्शन का नाम सुनते ही अतीत के खट्टे-मीठे अनुभव याद आने लगते हैं। चित्रहार, हम लोग, तमस, रामायण और महाभारत जैसे कार्यक्रमों ने टेलीविजन को न सिर्फ करोड़ों लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया, बल्कि देश में इसे एक प्रभावशाली माध्यम के तौर पर भी स्थापित किया। 70 के दशक के मध्य में टेलीविजन का नाम दूरदर्शन रखा गया। टेलीविजन केंद्रों से प्रसारण और कार्यक्रम शुरू होने से पहले बजाई जाने वाली धुन से लोग भावनात्मक रूप से जुड़ गए थे। दूरदर्शन से मिलने वाली तरह-तरह की जानकारी का हमारे व्यक्तित्व पर स्थायी और गहरा प्रभाव पड़ा था।
आज भी इस बात पर हैरानी हो सकती है कि एक गांव में एक मंत्री को अपनी सभा शुरू करने के लिए सिर्फ इसलिए कई मिनट इंतजार करना पड़ा था कि ग्रामीण उस समय दूरदर्शन पर कृषि दर्शन देखने में व्यस्त थे। दूरदर्शन पर पिछले लोकसभा चुनावों के परिणाम पेशेवर तरीके से प्रसारित किए गए। इन नतीजों के बारे में ताजा जानकारी प्राप्त करने के लिए दर्शकों की वापसी हुई और लाखों नए-पुराने दर्शक दूरदर्शन से दोबारा जुड़े।
हैदराबाद में हाल में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की शानदार कवरेज के लिए न सिर्फ खेल प्रेमियों बल्कि इसमें भाग लेने वाले देशी-विदेशी खिलाड़ियों से भी दूरदर्शन को वाहवाही मिली। भारत की शान जैसे रियलिटी शो से दर्शकों को सुरीला संगीत सुनने का अवसर मिला। दूसरे टेलीविजन चैनलों की तरह रियलिटी शो के दौरान कार्यक्रम पेश करने वाली हस्तियों के बीच बेकार की नोंक-झोक भी दर्शकों को नहीं झेलनी पड़ी। जलसा कार्यक्रम की रेंटिंग सबसे ज्यादा है।
भारत से जुड़े मुद्दों पर पेश किए जाने वाले आलोचनात्मक-विश्लेषणात्मक कार्यक्रम उड़ान के दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस आधार पर दावा किया जा सकता है कि दूरदर्शन में अब भी अपार क्षमता है। दूरदर्शन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह 90 फीसदी आबादी और भौगोलिक इलाके में फैला हुआ है। लेकिन इस ताकत के लिए सबसे बड़ा खतरा यह था कि केबल ऑपरेटर प्राइम बैंड में दूरदर्शन के चैनलों को शामिल ही नहीं करते थे, जबकि कानूनी प्रावधानों के तहत यह अनिवार्य है। इसलिए पहली चुनौती इस बाधा को दूर करना थी।
हम लोगों को उस समय बहुत खुशी हुई कि एक दर्शक ने फोन कर बताया कि दूरदर्शन के चैनलों के सिग्नलों में सुधार हुआ है। दूरदर्शन भी अब दूसरे चैनलों जैसा ही अच्छा दिखता है। इसके बाद एक और समस्या आई। एक डिश ऑपरेटर दूरदर्शन के चैनलों को सही फ्रिक्वेंसी पर नहीं रखता था। हम लोग यह बाधा दूर करने में भी कामयाब रहे। परिणाम सामने हैं।
टॉप 10 की रेस में शामिल होगा दूरदर्शन
हैदराबाद। निजी चैनलों की भीड़ में भले ही आज दूरदर्शन का कोई नामलेवा न हो लेकिन दूरदर्शन के अधिकारी अब भी इस चैनल को सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल मानने का गुमान पाले बैठे हैं। दूरदर्शन महानिदेशक अरुणा शर्मा की हसरत है कि दूरदर्शन का नाम दुनिया के टॉप 10 चैनलों की फेहरिस्त में शुमार हो। महानिदेशक की मानें तो इसके लिए दूरदर्शन न कोशिशें भी शुरू कर दी हैं। महानिदेशक अरुणा शर्मा के मुताबिक केबल पर सबसे अधिक देखे जाने वाले 20 कार्यक्रमों में छह कार्यक्रम दूरदर्शन के हैं। अब दूरदर्शन के सामने टॉप टेन टीवी चैनलों में जगह बनाने की चुनौती है। अरुणा शर्मा हैदराबाद में पहली बार आयोजित दूरदर्शन के नौवें वार्षिक पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रही थीं । उन्होंने कहा दूरदर्शन अब अब रोज प्रसारित होने वाले धारावाहिकों के जरिये प्राइम टाइम को ज्यादा तवज्जो देगा।
दूसरा मुद्दा दूरदर्शन के कार्यक्रमों और गुणवत्ता पर ध्यान देना था। दूरदर्शन की एक ताकत यह भी है कि उसके पास प्रशिक्षित लोगों की फौज है, लेकिन अब तक इसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया है। दूरदर्शन के पास डिजिटल स्टूडियो है और प्रोडक्शन टीमों को कार्यक्रमों की गुणवत्ता के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराने का फैसला किया गया है। हम लोगों ने ऐसे निर्देशकों के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू की है जिनके कार्यक्रम मौजूदा समय में प्रसारित हो रहे हैं। निर्देशकों के साथ कार्यक्रमों में शामिल विषयों पर बातचीत की जाती है। पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने के लिए विभिन्न आवेदनों को निबटाने की प्रक्रिया को आंतरिक लोकल एरिया नेटवर्क (लेन) के तहत लाया गया है। दूरदर्शन के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी था।
मुझे भरोसा है कि जो लोग दूरदर्शन को पसंद करते हैं वे इस बात की प्रशंसा करेंगे कि दूरदर्शन पर अच्छी क्वालिटी के कार्यक्रम प्रसारित किए जाएं। हम लोग भी यही प्रयास कर रहे हैं। यह भी जानते हैं कि इस समय कुछ स्वार्थी तत्वों के लिए परेशानी पैदा होगी, लेकिन हमारा लक्ष्य दर्शकों के सामने बेहतरीन कार्यक्रम पेश करना है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
हमने डीडी-इंडिया चैनल पर खास तौर से ध्यान केंद्रित किया है। समीक्षा के दौरान हमने इसकी खूबियों और खामियों पर विस्तार से चर्चा की। इस चैनल के कार्यक्रम 146 देशों में प्रसारित किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बारे में अफवाह फैलाई जा रही है कि इस चैनल को सिर्फ 146 ग्राहक देखते हैं। दूरदर्शन का अंतरराष्ट्रीय चैनल शुरू करने की रणनीति की राह में यह एक बड़ी खामी रही है। हम लोगों ने बाहर देशों में भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों की मदद से विदेशी ऑपरेटरों से संपर्क किया है और अब यह सुनिश्चित करेंगे कि चैनल दुनिया में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचे।
फिल्म और फिल्मी गानों पर आधारित कार्यक्रम हमेशा दर्शकों को आकर्षित करते रहे हैं, लेकिन मौजूदा प्रक्रिया के तहत हमें सीधे निर्देशकों से फिल्म नहीं मिलती है। दूरदर्शन को सैटेलाइट चैनलों और एजेंटों के माध्यम से फिल्में मिलती हैं। हम लोग इस प्रक्रिया को बंद करना चाहते हैं और निर्देशकों से सीधे फिल्में खरीदना चाहते हैं। (दूरदर्शन की महानिदेशक का आलेख हिंदुस्तान से साभार)
मीडिया में नौकरी दिलाने वालों से सावधान
भविष्य के पत्रकारों का सामान्य (अ)ज्ञान
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का शार्ट कट
चैनल में अफेयर न होने का अफसोस
मत पीटिए मीडिया के 'प्रोफेशनल' होने का ढिंढोरा
शर्मसार करता एक 'जनवादी' अखबार
वह न्यूज चैनल का प्रोड्यूसर है
रेडियो मिर्ची की दिलचस्प कहानी