Header

VOM Impose

  • abbikaन्यूज चैनलों पर नियंत्रण का इरादा नहीं : अंबिका

    cnnibnनई दिल्ली।सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने स‌ाफ तौरकहा हैकि सरकार की मंशा एक ऐसी स्वतंत्रत व्यवस्था बनाने की है, जो प्रसारण क्षेत्र के सभी आयामों को देखेगी।सरकार के इस इरादे का खुलासा करने के साथ ही उन्होंने यह सफाई भी दी कि ऐसा करके सरकार का इरादा न्यूज चैनलों पर नियंत्रण करना नहीं है।उन्होंने सीएनएन-आईबीएन के कार्यक्रम डेविल्स एडवोकेट में करन थापर के सवालों के जवाब में कहा कि आप यकीन करें या न करें, हम कंटेंटपर नजर रखनेके लिए नियामक बनाने नहीं जा रहे हैं। यह सरकार की मंशा हरगिज नहीं है। यह बिना सरकारी नियंत्रण वाली स्वतंत्र स्वायत्त इकाई होगी, जो मंत्रालय से संबंधित सभी मसलों को देखेगी।

    यह पूछे जाने पर कि जब प्रिंट मीडिया के लिए ऐसी कोई योजना नहीं है तो टेलीविजन न्यूज चैनलों के लिए नियामक स्थापित करने की तैयारी क्यों की जा रही है, अंबिका ने कहा कि हम व्यवस्था बनाने की बात कर रहे हैं। आप इसे नियामक कह सकते हैं। यह कंटेंट को कंट्रोल किए जाने के मायने में नियामक नहीं है।सोनी ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनका मंत्रालय नियामक की भूमिका निभाए।

    a"मैं स्पष्ट कर चुकी हूं कि मैं मंत्रालय की ओर से नियंत्रित नहीं करना चाहती हूं, लेकिन किसी ऐसी व्यवस्था से जो स्वायत्त हो। हम समाचार प्रसारक संघों से और प्रसारकों के अन्य संगठनों से बात कर रहे हैं। उन सबके पास अपनी स्व-नियामक व्यवस्थाएं हैं।"

    उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि विभिन्न प्रसारक इकाइयों ने हमसे कहा है कि मंत्रियों के समूह की कोई ऐसी शीर्ष व्यवस्था बनाई जाए जिससे 'मुंबई आतंकी हमले जैसे' आपात हालात पैदा होने पर संपर्क किया जा सके।सच का सामना तथा पति पत्नी और वो जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों के संदर्भ में मंत्रालय की ओर से नोटिस जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझती हूं कि 'ऎसे मामलों में' सरकार अपनी ओर से पहल करती है। मुझे नहीं लगता कि सरकार यह सब करना चाहती है।

    "यह सब जनता को तय करने दीजिए कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा समाज की संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन बनाने के लिए किस तरह का ढांचा या व्यवस्था बनाई जाए।"

    उन्होंने ने हालांकि, नेहरू-एडविना के रिश्तों को दर्शाने वाली अंग्रेज़ी फिल्म इंडियन समर के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इतना भर कहा कि जो विदेशी फिल्में भारत में शूटिंग करना चाहती हैं उन्हें सरकार के कुछ नियमों का पालन करना होगा और जहां तक फिल्म की पटकथा में बदलाव के सुझाव देने का प्रश्न है, यह भी मौजूदा नियमों के अनुसार किया गया है।उन्होंने कहा कि हम भारतीय फिल्मों के निर्माण संबंधी मामलों में दखल नहीं देते हैं। लेकिन जो फिल्में बाहर से आ रही हैं, उन्हें गृह मंत्रालय की ओर से तब तक वीजा आदि की सुविधा नहीं दी जाती है जब तक कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय फिल्म की सामग्री को नहीं देख ले। यह व्यवस्था मेरी बनाई नहीं है। यह बरसों से है। यह पटकथा में पर्वितन का सवाल नहीं है, बल्कि जैसा कि मैने पहले कहा, यह संतुलन को बनाने का प्रयास है।अंबिका ने हालांकि फिल्म की पटकथा के बारे में अपने विचार बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मेरे कोई व्यक्गित विचार नहीं हैं। ऐतिहासिक तथ्य मौजूद हैं।

    यह कहे जाने पर कि क्या वह नेहरू और एडविना को उनके सच्चे संबंधों से बचाना चाहती हैं, उन्होंने कहा, मैं आपकी बातों में नहीं आने वाली मैं ऐसी व्यवस्था को जानती हूं जिसमें सिर्फ यही फिल्म प्रभावित नहीं हुई है। पिछले तीन साल में स्लमडॉग मिलियनेयर सहित 97 फिल्मों को भारत में शूटिंग की अनुमति मिली है। मैं इस बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती।

    अब न्यूज चैनल की 'दुकान' खोलना आसान नहीं 

ये भी पढ़ें...

रोकना ही होगा अखबारों के इस 'काले धंधे' को 

जारी है अखबारों में 'मिलावट' के खिलाफ मुहिम

मत पीटिए मीडिया के 'प्रोफेशनल' होने का ढिंढोरा

मीडिया को क्यों चाहिए आजादी?

चौथी दुनिया का मिथक

स‌ो रहा है मीडिया !

लड़ो तो लुबना की तरह

जो भाषा अड़ गई वो स‌ड़ गई

रेडियो मिर्ची की दिलचस्प कहानी

खबर लहरिया को यूनेस्को स‌म्मान

मीडिया में नौकरी दिलाने वालों स‌े स‌ावधान

खबरें जाएं भाड़ में, मुनाफा तो मनोरंजन में है

पत्रकार बेचारा, काम के बोझ का मारा

न्यूज चैनल में डाकू का 'एक्स‌क्लूसिव' स‌रेंडर

पांच मंडल के पत्रकारों को मान्यता की हरी झंडी

दूरदर्शन में अब भी है दम  

भाषाई स‌रोकार और मीडिया 

क्यों नहीं कर पाए स‌च का स‌ामना?

दोबारा शुरू हुआ एग्रीग्रेटर  ब्लॉगवाणी

कामयाबी उम्मीदें बढ़ाती है: विजेंद्र

जल्दी में हैं बाबा रामदेव?

शर्मसार करता एक 'जनवादी' अखबार

भगवा ओढ़ने को बेकरार पीली छतरी वाले

HOME

Copyright @ 2009 voiceofmedia.com. All rights reserved.   हमें ईमेल करें- editor@voiceofmedia.com