एक चैनल को जरूरत है मरने वाले की
'जरूरत है एक ऐसे व्यक्ति की, जो जानता हो कि उसे टर्मिनल इलनेस (लाइलाज बीमारी, जिससे मौत सुनिश्चित हो) है। उस पर हम ममी बनाने की मिस्त्र की प्राचीन तकनीक का इस्तेमाल करना चाहते हैं।' ऐसा ही एक विज्ञापन इन दिनों ब्रिटेन के लोकप्रिय चैनल-4 और फैल्क्रम टीवी ने कई अखबारों और पत्रिकाओं में दिया है। दरअसल, चैनल-4 ममी बनाने की प्रक्रिया की लाइव डॉक्युमेंटरी बनाना चाहता है। लंदन के दैनिक टेलीग्राफ ने खबर दी है कि चैनल एक ब्रिटिश वैज्ञानिक के साथ मिलकर इस काम को अंजाम देना चाहता है। इस वैज्ञानिक का दावा है कि उन्होंने ममी बनाने की मिस्त्रवासियों की 3000 साल पुरानी तकनीक का राज ढूंढ लिया है। इसका बड़ी संख्या में सुअरों पर सफल परीक्षण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन को पढ़कर 'इंडिपेंडंट' अखबार के एक संवाददाता ने फैल्कम टीवी के रिचर्ड बेलफील्ड से संपर्क कर खुद अपना शरीर ममी बनाने के लिए देने का प्रस्ताव दिया। तब बेलफील्ड ने बताया कि हम अगले कुछ महीनों तक आपकी फिल्म बनाना चाहेंगे ताकि समझ सकें कि आप कौन हैं और किस तरह के व्यक्ति हैं। हमने सूअरों पर ममी बनाने की इस प्रक्रिया का परीक्षण किया है। इस प्रॉजेक्ट के लिए तमाम वैज्ञानिक भी हमारे पास हैं। जहाँ यह प्रक्रिया की जाएगी, उस जगह के लिए ह्यूमन टिशू अथॉरिटी से स्वीकृति भी ली जा चुकी है।
बेलफील्ड ने कहा कि उनके मरने के बाद उनकी ममी बनाने के बाद बॉडी को म्यूजियम में रखी जाएगी, ताकि लोग ममी बनाने की प्रक्रिया को समझ सकें। हम ममी को दो-तीन साल तक रखकर देखेंगे कि यह प्रक्रिया इंसानों पर कितनी सफल हुई। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। हालांकि इस पूरे काम के लिए कोई रकम नहीं दी जाएगी लेकिन जो खर्च आएगा, उसे हम वहन करेंगे। बेलफील्ड ने दावा किया कि मिस्त्र वासी बहुत ही चालाक ऑर्गनिक केमिस्ट थे। ममी बनाने में वह जिन पदार्थों का इस्तेमाल करते थे, उनमें से एक को हमने खोज लिया है।
तीन हजार साल पहले मिस्त्र के लोगों को मृत व्यक्तियों के शरीर को संलेपन करके सैकड़ों वर्षों तक सुरक्षित रखने की कला में महारत हासिल थी। उनका मानना था कि मृत्यु के बाद बेहतर जिंदगी के लिए शरीर को इस तरह सुरक्षित करना जरूरी है। कई अन्य प्राचीन सभ्यताओं को भी ममी बनाने की कला आती थी लेकिन मिस्त्रवासियों द्वारा तैयार की गईं ममी ज्यादा समय तक सुरक्षित रहती थीं। माना जाता है कि मिस्त्र के लोग ममी बनाने के लिए जिस घोल का इस्तेमाल करते थे, वह सिर्फ बर्मा में मिलने वाले एक पदार्थ से तैयार किया जाता था। इस पदार्थ को मिस्त्रवासी 4000 मील दूर बर्मा से लाया करते थे।
पोस्टमॉर्टम दिखा चुका चैनल
चैनल-4 आठ साल पहले भी टीवी पर लाइव पोस्टमॉर्टम करवाकर सुर्खियों में आ चुका है। तब जर्मनी के डॉक्टर गंथेर वॉन हेजंस ने 72 साल के एक व्यक्ति का 500 लोगों के सामने एक थिएटर में पोस्टमॉर्टम किया था। इस पोस्टमॉर्टम से पहले डॉ. हेजंस को हेल्थ डिपार्टमेंट ने चेतावनी भी दी थी लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करके थिएटर में इस काम को अंजाम दे दिया था। पोस्टमॉर्टम की इस प्रक्रिया का चैनल-4 ने प्रसारण किया था। तब इस पर काफी बवाल हुआ था। [हिंदी मीडिया डॉट इन से साभार]
रोकना ही होगा अखबारों के इस 'काले धंधे' को
जारी है अखबारों में 'मिलावट' के खिलाफ मुहिम
अब पानी सिर से ऊपर चला गया है
मत पीटिए मीडिया के 'प्रोफेशनल' होने का ढिंढोरा
खबर लहरिया को यूनेस्को सम्मान
मीडिया में नौकरी दिलाने वालों से सावधान
खबरें जाएं भाड़ में, मुनाफा तो मनोरंजन में है
पत्रकार बेचारा, काम के बोझ का मारा
पांच मंडल के पत्रकारों को मान्यता की हरी झंडी
अब न्यूज चैनल की 'दुकान' खोलना आसान नहीं
क्यों नहीं कर पाए सच का सामना?
दोबारा शुरू हुआ एग्रीग्रेटर ब्लॉगवाणी
कामयाबी उम्मीदें बढ़ाती है: विजेंद्र
मैडम फिजा कुछ तो तमीज सीखिए...
शर्मसार करता एक 'जनवादी' अखबार
भगवा ओढ़ने को बेकरार पीली छतरी वाले
जी की जय, बाकी चैनलों के लिए मंदी बनी शोषण का हथियार
दिनामलार के संपादक को जमानतअखबारों को ये क्या होता जा रहा है?
'हम न तो कोई जवाब देंगे और न ही उन्हें गालियां देंगे'अब हिंदी में होगा डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू...
हिंदी ब्लॉग जगत को तोहफा, नया एग्रीग्रेटर 'ब्लॉग प्रहरी' लांच
नहीं रहे खबरों के शिल्पकार डॉ. रामकष्ण पांडेय